Box Office Collection: श्रद्धा और राजकुमार ने किया कमाल, पहले दिन किया इतना कारोबार:
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अभिनय से सजी फिल्म 'स्त्री' कल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बता दें कि यह एक हॉरर कॉमेडी है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही इसके लिए काफी उत्सुकता बढ़ा चुके थे।
Box Office Collection Prediction
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अभिनय से सजी फिल्म 'स्त्री' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बता दें कि यह एक हॉरर कॉमेडी है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही इसके लिए काफी उत्सुकता बढ़ा चुके थे। फिल्म में इन दोनों सितारों के अलावा फिल्म में अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार भी मुख्य किरदार में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह पहले दिन अच्छा कारोबार कर सकती है।
वैसे तो इस शैली की फिल्मों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिलता, लेकिन इस बार श्रद्धा और राजकुमार की जोड़ी ने कमाल कर दिखाया है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म पहले ही दिन 3 से 4 करोड़ रुपए तक का कारोबार कर सकती है। यह फिल्म जहां एक ओर आपको डराएगी वहीं इसके डायलॉग्स आपके चेहरों पर मुस्कान ले आएंगे।
गौरतलब है कि 'स्त्री' के साथ धर्मेंद्र, बॉबी देओल और सनी देओल की 'यमला पगला दीवाना फिर से' ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। दोनों ही फिल्में अलग-अलग शैलियों की है, हालांकि इस कारण दोनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी असर देखने को मिलने वाला है।
दोनों ही फिल्में कॉमेडी होन के कारण फैंस में दोनों को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में देखना ये होगा कि कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक पाती है और कौन से पीछे रह जाती है। ट्रेड पंडितों की मानें तो दोनों ही फिल्में पहले दिन करीब 2.75 करोड़ से लेकर 3.50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती हैं। पहले दिन के बाद बाकी की कमाई के लिए फिल्म को माउथ पब्लिसिटी की जरूरत पड़ेगी। दोनों में से जो भी फिल्म दर्शकों को एंटरटेन करने में कामयाब हो पाएगी, वहीं फिल्म कमाई में आगे निकल जाएगी।