Search This Blog

loading...

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 


विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल की उन टीमों में शामिल है, जो अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है। लेकिन यह टीम इसके स्टार खिलाड़ियों के कारण हमेशा से ही फैंस की फेवरेट रही है। 10 सालों में 5 बार यह टीम टॉप 4 में रही है और तीन बार (2009, 2011 और 2016) टूर्नमेंट का खिताबी मुकाबला भी खेला है, लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। आरसीबी ने इस साल अपनी टीम में कुल 24 खिलाड़ियों को शामिल किया है। टीम ने विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और सरफराज खान को रिटेन किया था, जबकि जनवरी में हुई नीलामी में फ्रेंचाइजी ने अन्य 21 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। सबसे चौंकाने वाला फैसला यह था कि टीम ने अपने धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को नहीं खरीदा। बैंगलोर ने राईट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए युजवेंद्र चहल (6 करोड़) और पवन नेगी (1 करोड़) को दोबारा अपनी टीम में शामिल किया। इस साल आरसीबी टीम में 8 विदेशी और 16 इंडियन प्लेयर हैं।